फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिनिधि सभा का स्पीकर चुनने के लिए वोटिंग का क्रम आख़िरकार ख़त्म हो गया और रिपब्लिकन उम्मीदवार किवेन मैक कार्थी 216 वोट के साथ स्पीकर चुन लिए गये जबकि ड्रमोक्रेटिक उम्मीदवार हकीम जेफ़्रीज़ ने 212 वोट हासिल किए।
वोटिंग के समय के 6 प्रतिनिधि अनुपस्थित थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के 212 के मुक़ाबले में रिपब्लिकन की 222 सीटें हैं, उनके पास मामूली बहुमत था।
इस सारी प्रक्रिया में उस समय एक ड्रामाई परिवर्तन हुआ जब किवेन मैककार्थी ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों की राय बदल कर उन्हें अपने समर्थन पर तैयार कर लिया और पिछले दिन वह जीत के निकट नज़र आए।
जीत के बाद मैक कार्थी ने कहा कि हमारी व्यवस्था चेक एंड बैलेंस बना है, अब समय आ गया है कि हम व्यवस्था पर नज़र रखें और राष्ट्रपति की नीतियों में संतुलन बनाए रखें।
अमरीका के 100 वर्षीय इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि पहली वोटिंग के बाद स्पीकर का चयन नहीं हो सका था।
मैक कार्थी के स्पीकर बनने के बाद नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 2023-2024 की बैठक अब दोबारा शुरु होगी। (AK)
342/